angara(ranchi) गेतलसूद-हुंडरू फॉल मार्ग के गुरूवार की शाम छह बते बुकी मोड़ गेतलसूद में एक तेज रफ्तार की ऑटो असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में चालक गेतलसूद निवासी राजीव बरई(50) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को एम्बुलेंस से रिम्स भेजा गया है। जानकारी के अनुसार चालक राजीव अपने ऑटो में सवार होकर खभावन बाजार से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बुकी मोड़ के समीप तेज रफ्तार में होने के कारण ऑटो असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में चालक ऑटो के नीचे दब गया था। ग्रामीणों ने ऑटो सीधा कर उसे बाहर निकाला। ऑटो में कोई सवारी नहीं था।
गेतलसूद-हुंडरू फॉल मार्ग के बुकी में तेज रफ्तार आटो असंतुलित होकर पलटा, चालक घायल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.