angara(ranchi) नवागढ़ स्कूल के प्रिंसिपल हरेकृष्ण चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए महेन्द्र महतो अवार्ड से सम्मानित किया गया। गेतलसूद में राजेन्द्र यूनाइटेड के यह पुरस्कार दिया गया। राजेन्द्र यूनाइटेड के अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा ने यह सम्मान गेतलसूद में हरेकृष्ण चौधरी को प्रदान किया। इन्हें शाल पहनाकर व मामेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पिछले दो दशक से राजेन्द्र यूनाइटेड के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक गतिविधि, कृषि, आर्थिक, सांस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है। ज्ञात हो कि हरेकृष्ण चौधरी द्वारा अनेक कार्यो से बनी श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण के कारण आसपास के बच्चों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है। नवागढ़ सरकारी स्कूल निजी स्कूल को टक्कर दे रही है। हरेकृष्ण चौधरी को सम्मानित किये जाने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी आदि ने बधाई दी है।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए नवागढ़ स्कूल के प्रिंसिपल को किया गया सम्मानित
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.