angara(ranchi) जोन्हा के डहुआ मैदान में 13 दिसंबर को होनेवाली क्षेत्रीय गूंज को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने निर्माणाधीन गूंज स्थल का निरीक्षण किया। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। जोन्हा में आयोजित क्षेत्रीय गूंज विकास की एक नई पटकथा लिखेगा। गूंज सिल्ली के विकास माडल का प्रतीक है। पूरे राज्य में सिल्ली के विकास माडल को लागू करने की जरूरत है। इस अवसर पर बबलू अंसारी, बिक्रम ठाकुर, श्यामसुंदर बेदिया, सोमरा बेदिया, दीनदयाल बेदिया, करण मुंडा, राजू महली सहित अन्य उपस्थित थे।
गूंज की तैयारी पूर्ण, जोन्हा में क्षेत्रीय गूंज आज
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.