angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा के द्वारा मंगलवार को हेसल गांव में सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका आयोजन कालेज की एनएसएस इकाई ने किया। जागरूकता अभियान के तहत हेसल गांव के विभिन्न टोला में प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक व सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रिंसिपल डा. अमिताभ सिंह ने कहा कि समाजिक दायित्व के तहत किया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। इस अवसर पर व्याख्याता प्रियंका जायसवाल, डा. ठाकुर अरूणिमा सिंह, सुनीता कुमारी, सुष्मिता कुमारी, राजकुमार महतो, चुमनी राय, हीरालाल यादव, प्रीति प्रिया, रसिकल कंडुलना, पवन गुप्ता, एनएसएस पदाधिकारी विनिता कोनगाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे।
हेसल गांव में जागरूकता अभियान चलाकर दी मौलिक अधिकारों की जानकारी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.