angara(ranchi) बनादाग में बनाया जा रही पीसीसी पथ निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने अनगड़ा बीडीओ से गुरूवार को की। आवेदन में काफी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 750 फीट लंबी पीसीसी पथ निर्माण के दौरान अनेक अनियमितता बरती जा रही है। बगैर बालू सोलिंग के ही ढलाई किया जा रहा है। सीमेंट, बालू व गिटटी का मिश्रण भी मानक से काफी कम है। इधर ग्रामप्रधान भरत मुण्डा ने बताया कि कुशल व अकुशल मजदूरी दर भी कम दिया जा रहा है। कई बार अनियमितता को लेकर काम बंद कराया गया लेकिन बगैर जांच के ही काम फिर से शुरू किया जा रहा है। इधर बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन मिला है। मामले की जांच की जाएगी।
बगैर बालू सोलिंग के किया गया पीसीसी पथ की ढलाई, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.