angara(ranchi) राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में गोंदलीपोखर व सिकिदिरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। मिठाइयां बांटी गई। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दी। गोंदलीपोखर में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, सुचिता सिंह, माधुरी देवी, रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, राजू प्रमाणिक, सुनील महतो, धनीराम महतो, राजेंद्र महतो व सिकिदिरी में सिकिदिरी मंडल महामंत्री सत्यपाल राउत, भाजयुमो के जमशेदपुर महानगर जिला प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, मंडल मंत्री रमण कुमार, कार्यालय मंत्री संजय सिंह, गुड्डू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, सौरभ कार्की, विकास चौधरी, अजीत कुमार सहित अन्य शामिल थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर व सिकिदिरी में निकाला विजय जुलूस, बांटी मिठाइयां
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.