angara(ranchi) जशपुरिया बीएड कॉलेज परिसर में बुधवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थापक जैलेंद्र कुमार ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। मौके पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र, सजिब कुमार, हर्ष राज,विभा कुमारी, सरिता शर्मा, शशि प्रभा, सरिता सिंह, उषा मिन्ज, रंचन कुमारी, महफूज़ अंसारी, बीएड एवं किंगपीन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रशिक्षु एवं प्राध्यापकगण आदि उपस्थित थे!
जशपुरिया बीएड कॉलेज में अंबेडकर की पुण्य तिथि मनाई गई
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.