angara(ranchi) चिलदाग सरना में गुरूवार को 18वां स्थापना दिवस, सरना प्रार्थना सभा सह झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि अपनी परंपरा व संस्कृति को अक्षुणण रखते हुए हमें विकास के लिए आगे बढ़ना है। इससे पूर्व पाहन राजेश पाहन द्वारा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सरना स्थल पर लगे पुराने झंडा को बदलकर नया झंडा की स्थापना की गई। सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा कर क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख दीपा उरांव, राजेन्द्र मुंडा, गेतलसूद के राजदेव पाहन, बिरसा कच्छप, बॉबी देवी, अनिल मुंडा, सुदर्शन मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
चिलदाग सरना के स्थापना दिवस पर बदला गया सरना झंडा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.