angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि और झारखंड थैलेसीमिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को विवि परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सभी शैक्षणिक, गैरशैक्षणिक कर्मचारियों व छात्रों ने कुल 100 यूनिट ब्लड का डोनेशन किया। शिविर को सफल बनाने में रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा और फिजियोथैरेपी एंड पैरामेडिकल साइंस के विभागाध्यक्ष आकांक्षा आनंद सक्सेना तथा सदर रांची ब्लड बैंक की टीम का योगदान रहा। इससे पूर्व उषा मार्टिन विवि ने समाज के प्रति सजगता अपनाते हुए बुधवार को झारखंड थैलेसामिया फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत हेल्थ सर्विसेज कमिटी का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य समाज में रक्तदान, अंग दान, प्राथमिक उपचार और मानसिक तनाव या उपचार आदि के प्रति जन जागरूकता पर काम करना है।
उषा मार्टिन विवि में छात्रों और कर्मचारियों ने किया 100 यूनिट ब्लड का डोने्शन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.