angara(ranchi) गोंदलीपोखर के पास बाइक सवार सिरका नयाटोली निवासी नारायण महतो(47) को कंक्रीट वाहन ने कुचल दिया। घटना गुरूवार की शाम सात बजे हुई। मौके पर ही नारायण महतो की मौत हो गई। नारायण साप्ताहिकी बाजार करके अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच अनगड़ा तरफ से आ रही कंक्रीट वाहन उसके बगल से गुजर रही थी। अचानक से नारायण बाइक से सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही कंक्रीट वाहन का पिछला चक्का उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर कंक्रीट वाहन का चालक बीच रास्ते में वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इससे कुछ देर तक रोड जाम की स्थिति बनी रही। आजसू नेता वीरेन्द्र भोगता ने बताया कि गोंदलीपोखर चौक में रोड किनारे ही आटो खड़ा रहता है। जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्ही आटो द्वारा उत्पन्न् किये गये जाम से बाइक असंतुलित होकर रोड में गिरा। इस मामले को लेकर आटो चालकों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए।
गोंदलीपोखर में कंक्रीट वाहन की चपेट में आने से सिरका निवासी बाइक सवार की मौत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.