GA4-314340326 एसडीएम ने बैठक कर योजनाओं की समीक्षा किया

एसडीएम ने बैठक कर योजनाओं की समीक्षा किया

sonahatu(ranchi) बुंडू एसडीएम संदीप अनुराग टोपनो ने बुधवार को सोनाहातू प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठक कर योजनाओं की समीक्षा किये। एसडीएम ने वन पट्टा के प्रगति की जानकारी लिये तथा भूमि विवाद को लेकर अंचल स्तर में समाधान करने को कहा।दाखिल खारिज को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी लिये। इन्होंने कहा कि रूटीन वर्क के तहत सोनाहातू प्रखंड और अंचल कार्यालय में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा किया गया। हमारा प्रयास आम जनता को सुलभ सेवा देने की है और भूमि विवाद में बेवजह लोग परेशान ना हो इसकी समीक्षा की गई। मौके पर बीडीओ खगेश कुमार, सीआई बंकिम गांगुली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم