angara(ranchi) झारखण्ड किसान महासभा(जय झारखण्ड अभियान) के संयुक्त तत्वधान में रविवार को सिरका पंचायत के रामदगा गांव में "किसान बचाओ यात्रा" के द्वारा किसान पंचायत लगाया गया। किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहे केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने बताया कि किसानो की दुर्दशा को देखकर यात्रा प्रारंभ की गई है। लगातार ज्ञापनों और औपचारिक तरीक़े से कृषि विभाग के अधिकारी और मंत्री स्तर तक किसानों की व्यथा पहुंचाया गया, लेकिन अंधा व बहरा सिस्टम के कारण किसान लगातार आत्महत्या कर रहे है। झारखण्ड के पांच जिले रांची, बोकारो, हज़ारीबग, रामगढ़ तथा गिरिडीह के 50 पंचायतों में किसान बचाओ यात्रा पहुचेगी। और किसान पंचायत लगाया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, शिवा मुण्डा, निरंजन महतो, आशाराम मुण्डा, प्रगतिशील किसान विनय महतो, सुनील महतो, संजय महतो सहित गेतलसूद, महेशपुर, रामदगा, गांधीग्राम के किसान शामिल हुए।
किसान बचाओ यात्रा ने रामदगा में लगाया किसान पंचायत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.