angara(ranchi) सत्यम रेसिडेंसियल स्कूल गोंदलीपोखर का रविवार को 8वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा व संस्थापक डा. गोविन्द महतो ने दीप प्रज्जवलित कर की। मौके पर नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्रिंसिपल कुमारी सबिता, संचालन तारकेश्वर महतो व धन्यवाद ज्ञापन सोनी कुमारी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामसाय मुंडा, नीलकंठ चौधरी, कांशीनाथ साहू, डा. रिझू नायक, रविशंकर साहू, रंथा महली, रेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
सत्यम रेसिडेंसियल स्कूल का मनाया वार्षिकोत्सव
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.