GA4-314340326 दर्जनों युवाओं ने ली आजसू की सदस्यता

दर्जनों युवाओं ने ली आजसू की सदस्यता

सभी का स्वागत करते सुदेश महतो
silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गिरिडीह, धनबाद, तोपचांची तथा तमाड़, बुंडू, राहें एवं सोनाहातु के दर्जनों युवकों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। जिसमें कार्तिक कुमार महतो, दिनेश महतो, अजय महतो, सोमरा मुंडा, बिरेंद्र महतो, निलंम्बर सिंह मुंडा, बादल कुमार प्रमाणिक, योगेश्वर महतो, राकेश स्वानसी समेत 60 यूवक शामिल थे।आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने सभी यूवकों का पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सुदेश महतो ने सभी को संगठन के लिए काम करने ओर पार्टी को ओर ज्यादा मजबूत करने के लिए कहा। वहीं उन्होंने कहा पार्टी की रीढ़ युवा ही होते है और आजसू में युवाओं की फौज बढ़ रही है। उन्होंने यूवावों के द्वारा पुर्व में संगठन के माध्यम से किये गये कार्यों का सराहना किया एवं आगे  मजबूती के साथ समाज और संगठन के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सुनील सिंह, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, संजय सिद्धार्थ, लक्ष्मण महतो, रंगबहादुर महतो, विकास महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم