GA4-314340326 जेपीएल सिल्ली: स्टोनेक्स सेवन जीता

जेपीएल सिल्ली: स्टोनेक्स सेवन जीता

silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच के आठवें  दिन बुधवार को पहला मैच एचएलएम स्पोर्टिंग बनाम स्टोनेक्स सेवन व दुसरा मैच सीएजे टाटा बनाम सिल्ली यूनाइटेड के बीच खेला गया। पहले मैच में स्टोनेक्स सेवन 1-0 से जीता। स्टोनेक्स के खिलाड़ी बिट्टू कुमार ने निर्णायक गोल दागा। खेल के दौरान नाइजीरियन खिलाड़ी आमजा घायल हो गया। उसे स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर लाया गया। इससे पूर्व गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सोनाहातु पुर्वी के जिप सदस्य मंजु सिंह व आजसू प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। समाचार लिखे जाने तक दुसरा मैच सीएजी टाटा व सिल्ली यूनाइटेड के बीच जारी था। वहीं छठवें दिन मंगलवार को खेले गए दुसरा मैच बाबा स्पोर्टिंग बनाम बोकारो सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। जिसमें  बोकारो सुपरकिंग्स ने 4-1 से मैच जीता। 

सुबोध कुमार महतो उलझे रेफरी से

मैच के दौरान खिलाड़ी सुबोध कुमार महतो  रेफरी के निर्णय को गलत बताते हुए रेफरी व मैच कमिश्नर से उलझ गए। बाद में कमिटी के सदस्यों ने मामला को शांत कराया। मैच के मध्यांतर में सोनाहातू मध्य से आये हुए खेलेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली के खिलाड़ियों ने नाइजीरिया के खिलाड़ी से मिले। 

कैमरा की नजर: 







Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم