GA4-314340326 बालिका शिक्षा आधारित मूर्ति निर्माण में राहे की प्रतिमा रही टापर

बालिका शिक्षा आधारित मूर्ति निर्माण में राहे की प्रतिमा रही टापर

 

rahe(ranchi) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय राहे की कक्षा 9 की छात्रा प्रतिमा कुमारी ने दृश्यकला थ्री डी विषय के अंतर्गत मूर्तिकला पर अपना प्रदर्शन किया जिसमें पूरे झारखंड में अव्वल रही। प्रतिमा कुमारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। प्रतिमा का मूर्ति राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया,मूर्ति निर्माण का मार्गदर्शक शिक्षिका परमेश्वरी कुमारी थी । प्रतिमा के प्रदर्शन पर वार्डन परमेश्वरी कुमारी, बिमला कुमारी, सौरभ कुमार सिंह, जलेश्वरी देवी, ओर नवीन महतो ने बधाई दी है और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की कामना की है ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم