sonahatu(ranchi) प्रखंड के गलऊ पंचायत के चानाकी ओर वनडीह के बीच सतिया में पुलिया निर्माण जल्द होगा। पुलिया निर्माण को लेकर सोमवार को जिला परिषद के अभियंता प्रदीप कुमार के टीम के साथ विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह और केंद्रीय सचिव संजय महतो ग्रामीणों के उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किए साथ मे मापीकरण भी किये। ग्रामीणों ने विधायक सुदेश महतो को चानाकी- वनडीह के बीच सतिया में पुलिया निर्माण कराने की मांग किये थे। पुलिया निर्माण होने से चानाकी- वनडीह सड़क सीधे हितजारा गांव से जुड़ जायेगा। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुये पुलिया निर्माण की स्वीकृति देते हुये अभियंता से आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिये थे।
चानाकी ओर वनडीह के बीच बनेगा पुलिया
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.