rahe(ranchi) बाल विवाह नियंत्रण को लेकर बीडीओ हारून रशीद के नेतृत्व में सोमवार को राहे-सिल्ली सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में बीडीओ हारून रशीद ने कहा कि गांव में काफी जागरुकता और शिक्षित होने के बाद बावजूद लड़कियों के विवाह 18 वर्ष के पूर्व में हो जा रही है। हमें इसे इसे रोकना है । हर मां-बाप को सुनिश्चित करना है कि अपनी बेटी का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करेंगे। इस दौरान सभी प्रखंड कर्मियों को शपथ दिलाई गई और प्रखंड कर्मियों के द्वारा राहे-सिल्ली सड़क पर चलने वाले राहगीरों को पंपलेट देकर जागरूक किया गया।
राहे में बाल विवाह रोक थाम पर चलाया जागरूकता अभियान
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.