GA4-314340326 big breaking: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

big breaking: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक मनसा
silli(ranchi) सिल्ली थाना अंतर्गत इचाक गांव निवासी कालीचरण गोराई  के पुत्र मनसा गोरांई  (22) ने शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन की तरह दोस्तों के साथ घूमने के बाद शाम लगभग 4 बजे घर आया एवं अपने कमरे पर चला गया। देर शाम जब कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उनकी मां ने कमरे पर जाकर देखा तो मनसा गोराई पंखे पर फंदा लगा लिया था। आनन फानन में उसकी मां ने परिजनों को आवाज दी तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसकी  सूचना पुलिस को दी गई। सुचना  पाकर शाम 7:30 बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में ले कर थाना ले आई है। थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले को लेकर छानबीन चल रही है।

सात माह पूर्व हुई थी मनसा की शादी

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मनसा गोराई की शादी विगत सात माह पूर्व हुई  थी। पिछले महीने ही उनकी पत्नी से अनबन हुई थी जिससे उनकी पत्नी अपने मायके चली गई है ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने