GA4-314340326 जोन्हा में जिला परिषद सदस्य ने रखी पीसीसी व चबूतरा निर्माण की आधारशिला

जोन्हा में जिला परिषद सदस्य ने रखी पीसीसी व चबूतरा निर्माण की आधारशिला

शिलान्यास करते राजेन्द्र शाही मुण्डा
angara(ranchi)  जोन्हा पंचायत के जोन्हा टोली में पीसीसी पथ व चूबतरा निर्माण की आधारशिला सोमवार को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने रखी। सिल्ली विधायक मद से दोनों योजना का निर्माण कराया जाएगा। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि दोनों योजना की मांग काफी समय से ग्रामीण कर रहे थे। सुदेश महतो ने दोनों मांग को आज पूरी कर दी। इस मौके पर पंसस दिलीप बेदिया, ग्रामप्रधान जगरनाथ शाही, जिला सचिव शंकर बेदिया, सीताराम साहू, रंजीत साहू, पंकज गुप्ता, करन सिंह मुंडा, लखींद्र मुंडा, मंगल मुंडा, मो. रिजवान, दिनेश्वर शाही, जगरनाथ भोगता, ललिता देवी, किरन देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने