GA4-314340326 निवाला पर हंगामा: दो माह का बायोमिट्रिक फिंगर लेकर दिया एक माह राशन दिया, लाभुकों ने बीएसओ को घेरा

निवाला पर हंगामा: दो माह का बायोमिट्रिक फिंगर लेकर दिया एक माह राशन दिया, लाभुकों ने बीएसओ को घेरा

बीएसओ का घेराव करते लाभुक
angara(ranchi)  दो माह का बायोमेट्रिक फिंगर लेकर सिर्फ एक माह का राशन दिये जाने से नाराज राजाडेरा पंचायत के रूपड़ू के लाभुकों ने अनगडा स्थित बीएसओ कार्यालय का घेराव किया। लाभुकों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर गिरवर प्रसाद लाभुकों को कम अनाज दे रहे है। साथ ही दो बार अंगुठा लगवाकर एक माह का अनाज दिया गया है। अगस्त व सितंबर के अनाज के वितरण में अनियमितता किया गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से राशन डीलर पर कार्रवाई करते हुए लाभुकों को बकाया राशन उपलब्ध कराने की मांग की। बाद में लाभुकों का प्रतिनिधिमंडल आजसू नेता महावीर महतो के नेतृत्व में अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद से मिला व मामले की जानकारी दी। इसपर बीडीओ उत्तम प्रसाद ने संबंधित डीलर पर जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, वार्ड सदस्य कृष्ण मोहन लोहरा, शिवा महतो, सालिक मुंडा, अभिराम मुंडा, शंकर सिंह, राधेश्याम सिंह, संदीप सिंह, बरतू मुंडा, दूती महतो, मनोज महतो, उमेश चौधरी, अविराम मुण्डा, मनोहर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने