silli(ranchi) शरद पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को भक्तिभाव से लक्खी पूजा का आयोजन किया गया। सिल्ली मुरी एवं आसपास के दुर्गा मंदिर परिसर में मां की प्रतिमा स्थापित कर भव्यता के साथ पूजा की गई। स्थानीय बंगाली समुदाय की महिला-पुरुषों ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल महावीर चौक सिल्ली में मां लक्खी की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि एवं मंगल कामना की। पूजा में माता लक्ष्मी को नए अन्न का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने धन-धान्य एवं संपन्नता की कामना की गई। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की आराधनामयी गीतों, भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। समृद्धि और धन्य-धान की देवी मां लक्खी की पूजा मंदिर के पुरोहित ने विधि-विधान से कराया। पूजा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
मां लक्खी की पूजा हर्षोल्लास से सम्पन्न
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.