GA4-314340326 राहे में भालू के हमले से महिला घायल

राहे में भालू के हमले से महिला घायल

घायल को रिम्स भेजते
ओम प्रकाश सिंह/Rahe(ranchi) प्रखंड के दोकाद पंचायत अंतर्गत गोमदा खोपडीकोचा गांव में गुरुवार सुबह 5 बजे झाड़ी से निकल कर एक भालू ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया है। घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे 45 वर्षीय तरुबाला देवी घर से कुछ दूर शौच के लिये गयी थी। अचानक से झड़ियों से एक भालू निकल कर हमला कर दिया। महिला के कंधे ओर बाजू में गहरा जख्म हो गया है। घटना की सूचना पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो ओर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुभाष महतो गांव पहुँच कर एम्बुलेंस की व्यवस्था किये और इलाज के लिये रिम्स भेज दिया है। इधर घटना की सूचना पर वन विभाग के प्रभारी वनपाल राजू महतो गांव पहुँच कर पीड़ित के पति को इलाज के लिये मुआवजा की अग्रिम राशि 5 हजार रुपये दिये।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने