GA4-314340326 वनबंधु परिषद का दो दिवसीय रांची जिला अंचल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

वनबंधु परिषद का दो दिवसीय रांची जिला अंचल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

पुरस्कार देते जैलेन्द्र कुमार
angara(ranchi)  जशपुरिया बीएड कालेज गेतलसूद में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसका आयोजन वनबंधु परिषद के अभ्युदय यूथ क्लब एकल अभियान रातू अंचल ने किया। इसमें रांची जिला के 9 अंचल के एकल विद्यालय के खिलाड़ी शामिल हुए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जशपुरिया बीएड कालेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार थे। प्रतियोगिता में 100मीटर, 200मीटर, 400 मीटर, रिले दौड़, कबड्डी, हाई जंप, लौंग जंप के विभिन्न इवेंट कराया गया। सफल् प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। 
जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इसमें सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के साथ खेल के प्रति रूचि बढ़ती है। और स्वस्थ तन में ही स्वस्थ शिक्षा का वास होता है। खेल के आयोजन में जशपुरिया बीएड कालेज प्रबंधन की उल्लेखनीय भूमिका रही। इस अवसर पर बालेश्वर महतो, कमल महतो, सुकरा महतो, हीरा महतो, कर्ण महतो, कंचन महतो के साथ एकल विद्यालय के शिक्षकगण शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم