 |
| सिकिदिरी थाना में घायल महिला |
angarar(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक पक्ष का मुस्लिम अंसारी घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के इस्लाम अंसारी, उसकी की पत्नी आमना खातून और उसकी दो पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सांडी गांव के अलीम अंसारी व मुस्लिम अंसारी दोनों भाई सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी गांव स्थित हर्बल सिटी रेस्टोरेंट के गिरे हुए चारदीवारी का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही इस्लाम अंसारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां पहुंचा और अपना जमीन होने का दावा करते हुए चारदीवारी निर्माण कार्य का विरोध करने लगा। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू और देखते ही देखते दोनों पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू की गई। इस घटना के बाद इस्लाम अंसारी की पत्नी आमना खातून आरोपितों पर कारवाई की मांग को लेकर अपनी दो बेटियों के साथ सिकिदिरी-ओरमांझी मार्ग में सांडी के पास बीच सड़क में लेट गई। जिससे कुछ देर के लिए पथ में वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर सिकिदिरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व सभी को मार्ग से हटाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.