GA4-314340326 जेपीएल: सीजेए व एचएलएम का मुकाबला बराबरी पर छूटा

जेपीएल: सीजेए व एचएलएम का मुकाबला बराबरी पर छूटा

खिलाड़यों से परिचय प्राप्त करते अलबर्ट बिलुंग
silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच के सातवें दिन मंगलवार को सीजेए व एचएलएम के बीच मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीमो में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया दोनों ही टीमो के खिलाड़ियों को  गोल करने का कई मौका मिला परंतु गोल करने में असफल रहे। मध्यांतर के बाद एचएलएम टीम के जर्सी नंबर 7 के खिलाड़ी रविंद्र कुमार को खेल के दौरान चोट लगने के कारण उसे अस्पताल भेजा गया। खेल में काफी उतार-चढ़ाव रहा। अंत तक दोनों ही टीमों ने अपने-अपने टीम के लिए कोई गोल नहीं कर पाए तथा मैच ड्रॉ रहा। खेल से पूर्व  जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलूंग, बीएसओ सोनाहातू धनंजय कुमार, बीएसओ अनगड़ा संतोष कुमार, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, राशन डीलर संतोष साव आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बुंडु प्रमुख राजकुमार, सिल्ली प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, सिंटू कुमार, ब्रजेश प्रसाद, पवित्रो मित्रा, समीर सिंह, कॉमेंटेटर कमल माहतो, काजल महतो, काली महतो, सनोज महतो, विपतभंजन सिंह मुंडा, अजम्बर सिंह मुंडा, सीताराम महतो, मलिन सिंह मुंड, शिवम कुमार महतो, गेतलसूद के उपमुखिया शंकर बैठा आदि उपस्थित थे।

कैमरे की नजर




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने