GA4-314340326 तुरुप में दो खस्सी की हुई चोरी, एक अन्य घर मे खस्सी चोरी का किया गया प्रयास

तुरुप में दो खस्सी की हुई चोरी, एक अन्य घर मे खस्सी चोरी का किया गया प्रयास

 

बबलू महतो के घर में बकरी की चोरी
angara(ranchi)  रिंग रोड किनारे स्थित तुरुप गांव में शुक्रवार की रात में ताला तोड़कर दो खस्सी की हुई चोरी की गई। जबकी एक अन्य घर मे खस्सी चोरी का प्रयास हुआ लेकिन घरवालों के जाग जाने से चोरी का प्रयास विफल हो गया। बताया जाता है तुरुप निवासी बबलू महतो की दो खस्सी की शनिवार की रात में चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। घर मे कई बकरी व दो खस्सी रस्सी से बंधा था। लेकिन चोर बकरी को छोड़कर दोनों खस्सी की चोरी कर ले गये। 

सहजनाथ महतो का घर
इधर सहजनाथ महतो के घर का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात में खस्सी चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना देर रात 12 बजे के करीब हुई। लेकिन घर के सदस्यों के चिल्लाने के कारण चोर फरार हो गए। दो दिनों के अंदर दूसरी बार सहजनाथ महतो के घर में खस्सी चोरी करने का प्रयास किया गया है। इससे पूर्व 26 अक्टूबर को भी इसी घर का ताला तोड़कर खस्सी चोरी करने का प्रयास किया गया था। चोरों ने घर का ताला तो तोड़ दिया था लेकिन उस दिन भी परिवार के लोगो के चिल्लाने से सभी चोर भाग गए थे। बताया जाता है कि चोरों की संख्या चार थी। हाल के समय मे रिंग रोड के किनारे स्थित तुरुप गांव में खस्सी चोरी की घटना बढ गई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने