GA4-314340326 हाथियों का आतंक: झाड़ी में छिपे हाथी हमला नही करे, इसे लेकर रोड किनारे के झाड़ियों को किया साफ

हाथियों का आतंक: झाड़ी में छिपे हाथी हमला नही करे, इसे लेकर रोड किनारे के झाड़ियों को किया साफ

श्रमदान करके 3किमी रोड किनारे की झाड़ी की सफाई करते ग्रामीण
angara(ranchi)  हाथी का आतंक प्रभावित टाटी के रानूदारु से कड़का गोराडीह तक 3 किमी लंबी सड़क किनारे उगे हुए झाड़ियों की ग्रामीणों ने श्रमदान करके शुक्रवार को साफ-सफाई किया। इस अभियान का नेतृत्व झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी सह टाटी मुखिया रामानंद बेदिया कर रहे थे। रामानंद बेदिया ने बताया कि उक्त सड़क के दोनों किनारे बड़ी-बड़ी व घना झाड़ी उग गया था। और जंगली हाथी इसी झाड़ी में छिपे रहते थे। और शाम में आसपास के गांवों में तबाही मचाते थे। साथ ही शाम में अपने घर लौटनेवाले ग्रामीणों के उपर इन्ही झाड़ियों से निकलकर हमला करते थे। झाड़ी के खत्म हो जाने से हाथियों का आतंक कम हो जाएगा। श्रमदान करनेवालों में मुख्य रूप से नरेन्द्र बेदिया, कार्तिक बेदिया, रसराज बेदिया, दुर्गाचरण मुण्डा, महीराम बेदिया, सुलेन्द्र बेदिया, बुद्धेश्वर बेदिया, पुशवा बेदिया, देवानंद बेदिया, योगेन्द्र बेदिया, दुर्गाचरण बेदिया, सोहन बेदिया, भीमा मुण्डा, लाली बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने