GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए हुआ तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम

उषा मार्टिन विवि में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए हुआ तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के नवनियुक्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का बुधवार को शुरुआत हुआ।  कार्यक्रम का उदघाटन वाईस चांसलर प्रो मधुलिका कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के पहले दिन नॉन–टीचिंग स्टाफ का ओरिएंटेशन किया गया। वाईस चांसलर ने बताया हर साल विश्वविद्यालय अपने नव नियुक्त  कर्मचारियों के लिए इस तरह के इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करती है, जिसमें उन्हें विश्वविद्यालय की संस्कृति, नीतियों एवं उनके कर्तव्यों की जानकारी मिलती है। दूसरे सत्र में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने मानव संसाधन के नीतियों, दिशा निर्देशों, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कारणों, सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में बताया है। वहीं तीसरे सत्र में हेड ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट डॉ अनुपमा वर्मा ने टीम के निर्माण, संवाद कौशल, क्रॉस डिपार्टमेंट कॉलेबोरेशन, सकारात्मक कार्य संस्कृत के बारे में बातों को रखा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने