GA4-314340326 14 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला प्रतिनिधि को सौंपा

14 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला प्रतिनिधि को सौंपा

sonahatu(ranchi) मेरा माटी मेरा देश अभियान को लेकर शनिवार को सोनाहातू प्रखंड के सभी 14 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला में जमा किया गया। जिला की ओर से आए  प्रतिनिधि को कलश प्रदान किया गया। एसएस हाई स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में कलश को सौपा गया। अमृत कलश यात्रा संग्रह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ खगेश कुमार, सभी पंचायत के मुखिया नेहरू युवा क्लब के प्रतिनिधि, स्कूल के प्रधानाध्यापक रामेश्वर सेठ ओर बच्चे उपस्थित थे। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि दिल्ली में बलिदानियों की याद में बननेवाली अमृत वाटिका में सोनाहातू प्रखंड के सभी पंचायतों की मिट्टी का उपयोग होगा। यह हमारे प्रखंड के लिए गर्व की बात  है। इस अवसर पर  प्रखंडकर्मी ओर समाजसेवी मौजूद थे। स्कूल के छात्राओं के द्वारा स्कूल परिसर से लेकर अमृत कलश यात्रा निकली जो ब्लॉक कैंपस तक आई जहां बिरसा मुंडा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर को जिला प्रतिनिधि को अमृत कलश सौपा गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم