angara(ranchi) जशपुरिया बीएड कालेज बीसा गेतलसूद में शनिवार को फेयरवेल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें बीएड बैच 21-23 के प्रशिक्षु शिक्षकों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि कालेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि भीम सिंह मुंडा, कालेज की निदेशक शालिनी प्रिया व प्राचार्य डा. अनिल कुमार मिश्रा थे। बीएड बैच 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने सभी को सम्मान विदायी दी। इनके उजजवल भविष्य की कामना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत का आयोजन हुआ।
संचालन अनुज किस्कू, निकेतन मुंडा ने किया। मिस्टर फेयरवेल अमरदीप कुजूर व मिस फेयरवेल समिता टोपनो को चुना गया। जैलेन्द्र कुमार ने दोनों को सम्मानित किया। कहा कि संस्थान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। इस अवसर पर संजीव कुमार, हर्ष राज, सरिता शर्मा, सरिता सिंह, बिभा कुमारी, शशी प्रभा पाण्डेय, रंचन् कुमारी, महफूज अंसारी, काजल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.