silli(ranchi) थाना क्षेत्र के छाता टांड़ गांव से एक ही परिवार के आपसी झगड़े में हुए मारपीट का मामला शनिवार को सिल्ली थाने पहुंचा। मामले के दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक छाता टांड़ निवासी अमर कोइरी ने अपने ही भाई मदन कोइरी, भतीजा रोशन कोइरी समेत अन्य पर पैसों के लेने देन के मामले पर हुए बहस के क्रम में उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष मदन कोइरी ने भी आरोप लगाया है कि मेरे बेटे रोशन कोइरी ने अमर कोइरी से चार हजार रूपये मांगे तो मारपीट पर उतर आया। थाना से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों ही पक्षों का आवेदन रख लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.