GA4-314340326 सुदेश महतो ने पीसीसी पथ निर्माण की रखी आधारशिला

सुदेश महतो ने पीसीसी पथ निर्माण की रखी आधारशिला

sonahatu(ranchi)  विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को प्रखंड के लान्दूपडीह पंचायत के बुसुडीह गांव के नीचे टोला में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन एवं 300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। विधायक निधि से कुल 4 लाख 18 हजार की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाना है। इस दौरान विधायक ने कहा कि गांव की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे है। हमारा प्रयास जेनरेशन ग्रोथ को लेकर है। गांव को राशन ओर पेंशन से ऊपर लाना है। शिक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास,निशुल्क कोंचिंग, निशुल्क बस सेवा ,पुस्तकालय आदि की व्यवस्था किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है। गांव में एकजुटता बनाये रखने की जरूरत है। गांव के एकता को तोड़ने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील किया। मौके पर बीडीओ खगेश कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ जितेन्द्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह मुंडा, गुंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, केन्द्रीय सचिव संजय महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, पूर्व जिप सदस्य बीणा मुंडा, रमेश सिंह मुंडा, अशोक महतो, पंसस डिजेन कालिंदी, रमेश महतो, अनिल महतो, बसन्त महतो, ललन महतो, मोतीलाल महतो, रघुनाथ महतो, गोवर्धन महतो आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने