Bundu (ranchi) पीपीके काॅलेज बुण्डू में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ छात्र नेता राजू महतो के नेतृत्व में काॅलेज के नये प्रिंसिपल डाॅ मुकुल कुमार को बनाये जाने पर उनसे मिलकर पीला गमछा भेंट कर उनका स्वागत किया और बधाई दिया। छात्र नेता राजू महतो ने कहा कि पूर्व के प्राचार्य द्वारा काॅलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने से लेकर, नये भवन निर्माण कराने में उनका अहम योगदान रहा है, छात्र संघ नये प्राचार्य महोदय से काॅलेज की बुनियादी सुविधाएं, बीएड० तथा बाकी विषयों पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू कराने, गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराने तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित करने की उम्मीद रखती है। काॅलेज के हितार्थ के लिए प्राचार्य महोदय को जब भी छात्र प्रतिनिधियों की आवश्यकता पड़ेगी हमलोग मदद करने के लिए पूरी तत्परता के साथ खड़े रहेंगे। वहीं कुड़माली विभागाध्यक्ष भूतनाथ प्रमाणिक ने भी नये प्राचार्य को बधाई संदेश प्रेषित किये हैं। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपेंद्र महतो, मनीष कुमार, मोहित प्रामाणिक ,अजय प्रामाणिक, षष्टीपद महतो, चण्डी सेठ, महानंद पुराण, हिमांशु कुमार आदि काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
पीपीके काॅलेज के नये प्रिंसिपल डाॅ मुकुल कुमार का छात्रों ने किया जोरदार स्वागत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Bundu News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.