silli(ranchi) भाजपा के सिल्ली स्थित समाधान केन्द्र में मंगलवार को भाजपा सिल्ली मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष बिनोद साहू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को संकल्प यात्रा की तैयारी को चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी सत्यदेव मुंडा उपस्थित रहे। संकल्प यात्रा को सफल बनाने को लेकर मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ पतराहातू मैदान पहुंचने का ज़िम्मेदारी दी गई। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अगुवाई के लिए सिल्ली मंडल से 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलों की रैली निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य, मंडल के संयोजक आदि उपस्थित रहे।
सिल्ली: 27 अक्टूबर को होनेवाली भाजपा संकल्प् रैली को सफल बनाने को लेकर बनी रणनीति
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.