GA4-314340326 कुत्तों का आतंक: हुण्डरू फाल में आवारा कुत्तों के झुंड ने छह पर्यटक पर हमला कर किया घायल

कुत्तों का आतंक: हुण्डरू फाल में आवारा कुत्तों के झुंड ने छह पर्यटक पर हमला कर किया घायल

angara(ranchi)  हुण्डरूफाल घूमने आनेवाले पर्यटकों पर आवारा कुत्तो के एक झुंड द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार किये जा रहे हमले से दहशत व भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को भी कुत्तो के इस झुंड ने बंगाल से फाल घूमने आये पर्यटकों पर हमला कर दिया। एक युवती सहित आधा दर्जन पर्यटकों को घायल कर दिया। बाद में स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर पर्यटकों को बंगाल भेजा गया। आवारा कुत्तो के आतंक से पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों में भी दहशत है। कुत्तों से बचने के लिए ग्रामीणों अपने साथ हमेशा लाठी लेकर चल रहे है। कुत्तो के इस झुंड में करीब चालीस कुत्ता शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व किसी ट्रक से रात में हुण्डरू फाल पुल के पास कुत्तो के इस झुंड को छोड़ दिया गया था। इसी समय से इनका आतंक जारी है। तीन कुत्ता पागल हो गया है। इसमें से आज एक पागल कुत्ता को ग्रामीणों ने मार गिराया। हुण्डरूफाल के ग्रामीण गंगाराम भोगता व डोमना बेदिया पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही डोमना बेदिया के दो बकरी को मारकर खा गया। वही दुकानदार संतोष प्रसाद के मुरगी को मारकर खा गया। अकेले ग्रामीण पर कभी भी झुंड हमला कर सकता है। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कुत्तों का यह झुंड कभी भी किसी पर भी हमला कर देता है। पर्यटकों पर ज्यादा हमला कर रहा है। पूरे क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल है। पर्यटन का सीजन होने के कारण कुत्तो को यहां पर पर्याप्त मात्रा में प्रतिदिन भोजन मिल रहा है। इसलिए भगाने पर भी नही भाग रहा है। जल्द ही फाल से कुत्तों के इस झुंड को नही भगाया गया तो पर्यटन प्रभावित होगा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم