 |
| बारेंदा में भाजपा की बैठक |
sonahatu(ranchi) भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार युवाओं के सपने को चकनाचूर कर रही है। प्रदेश बर्बादी के कगार पर है। इसे तत्काल उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त बातें
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने सामुदायिक भवन, बारेडीह में आयोजित भाजपा बारेंदा मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। इन्होंने कहा कि जिन चुनावी वायदों को लेकर हेमंत ने सरकार बनाई थी अब तक एक भी वायदे पूरे नहीं हुए। बल्कि ये सरकार केवल और केवल लूटने में मशगूल रही। है।
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ 27 अक्टूबर को पतराहातू हाईस्कूल में संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने उक्त कार्यक्रम को सफल करने हेतु पंचायत प्रभारियों की घोषणा की। बैठक में बूथ सत्यापन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पद्यलोचन महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन नरसिंह दास ने किया। मौके पर मंडल पदाधिकारियों में सर्वश्री नेहरू महतो, चैतन्य मुंडा, अजीत महतो, सुभाष चन्द्र महतो, गोवर्धन महतो, बलराम मुंडा आदि मौजूद थे
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.