 |
| विधायक राजेश कच्छप् पथ का शिलान्यास करते |
angara(ranchi) हाहे-राहे पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का
शिलान्यास शुक्रवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने हाहे में किया। 57 करोड़ रूपये की लागत से 26 किमी लंबी उक्त सड़क का सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अगले कुछ महीने में ही इस मार्ग पर स्थित गूंगानाला में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। पुल निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया चल रही है। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, पंसस संजोति देवी, एतवा उरांव, सचिन नायक, जगेश्वर महतो, पंसस कुंती देवी, तन्नु कच्छप, सिद्दीक अंसारी, साकीर अंसारी, अनीता देवी, शिवदास गोस्वामी, छोटेलाल महतो, अजय उरांव, अजय करमाली, शफीक अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
15 नवंबर 22 को सीएम हेमंत सोरेन व 15 मार्च को सुदेश महतो कर चुके है शिलान्यास
 |
| 15 मार्च को शिलान्यास करते सुदेश महतो |
विगत 15 मार्च को राहे में सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने इसी पथ के चौडीकरण कार्य का शिलान्यास किया था। इस छोर से सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 15 नवंबर को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस पथ का पहली बार मोरहाबादी मैदान में आनलाइन शिलान्यास किया था।
एक योजना का अभी तक तीन बार शिलान्यास हो चुका है।
31 जुलाई को विधायक राजेश कच्छप ने सदन में सरकारी राशि के बंदरबाट को लेकर उठाया था मामला
विधायक राजेश कच्छप ने 31 जुलाई को विधानसभा में शून्य काल इस मामले को उठाया था। सदन में बोले की इस सड़क को बने 17 साल बीत गये है। लेकिन गूंगानाला में पुल नहीं होने के कारण इसका आंशिक उपयोग ही किया जा रहा है। सदन में सड़क पर खर्च किये जा रहे राशि के औचित्य पर प्रश्न उठाते हुये राजेश कच्छप ने कहा था कि यह सरकारी राशि की बंदरबांट है। जब गुंगानाला में पुल ही नहीं बना है, सड़क का आंशिक उपयोग ही हो पा रहा है, इस परिस्थिति में यहां करोड़ों खर्च करने का तात्पर्य सिर्फ अभियंताओं व संवेदकों के द्वारा बंदरबांट करना है। उन्होंने काम प्रारंभ करने से पूर्व इसका शिलान्यास किसी जनप्रतिनिधि से नहीं कराने पर भी आपत्ति जताया था। उन्होंने सरकार से इसकी जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही गुंगानाला में पुल निर्माण कराने की मांग रखी थी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.