silli(ranchi) भाजपा की ओर से आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार को सिल्ली के वन विश्रामगार में तैयारी समिति की एक बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में प्रखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि सभी वर्गों की भागीदारी होगी। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम की सफलता के लिए संचालन समिति बनाई गई। समिति में भाजपा नेता धीरज महतो, प्रताप कुशवाहा, चौधरी महतो, बीना देवी, साधुचरण महतो, विश्वनाथ महतो, विनोद साहू, चितरंजन महतो, दिलेश्वर कोईरी, मनोज महतो आदि शामिल किए गए। बैठक में पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, रघुवीर महतो, सुधीर साहू, परिक्षित मंडल, मेघनाथ महतो, पदलोचन महतो, मनोज महतो, राजेश राय, युधिष्ठिर महतो, कृष्णा महतो, लक्ष्मण महतो, भोला मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने का लेकर बनी तैयारी समिति
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.