GA4-314340326 बालू पर कारवाई: अनगड़ा थाना पुलिस ने बालू का अवैध परिवहन कर रहे पांच हाइवा किया जब्त

बालू पर कारवाई: अनगड़ा थाना पुलिस ने बालू का अवैध परिवहन कर रहे पांच हाइवा किया जब्त

 

थाना में जब्त बालू लदा हाइवा
Angara (ranchi) वरीय आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर अनगड़ा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात एक बजे अवैध परिवहन करते बालू लदे पांच हाइवा को जब्त किया। हाइवा को अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने रांची- मुरी मार्ग में बरवादाग के पास से पकड़ा। पुलिस ने हाइवा संख्या जेएच 10 बीबी 4003, जेएच 01 डीपी 3008, जेएच 01 सीवाई 6793,  जेएच 19 सी 0329 व जेएच 01  4103 को जब्त किया है। थानेदार दिलेश्वर कुमार ने बताया कि रांची -मुरी मार्ग से बालू के अवैध परिवहन की मिली सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया। अनगड़ा थाना पुलिस की इस कारवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم