angara(ranchi) सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल चिलदाग में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संकल्प लिया गया। इस विषय पर नाटक, कथा नृत्य, भाषण एवं कविता प्रस्तुत की गई। इस दौरान स्कूल के शिक्षकगण छात्राओं का मनोबल बढ़ाते रहे। स्कूल के संस्थापक डा. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि अगर हमें अपने देश की नींव को मजबूत बनाना है तो हर माता पिता को अपने बेटियों को पढ़ाना चाहिए तथा उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। प्रधानाचार्य एडवर्ड लुगुन ने कहा कि बेटी कुदरत का एक उपहार है और इनको सम्मान देना चाहिए। जो बेटी को पहचान देते है वहीं माता- पिता महान होते है।
सोहोवती देवी स्कूल में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का हुआ संकल्प
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.