 |
| खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती रसिका नवनीत सिंह |
angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। कैंब्रिज ग्रुप की सीएएफ प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक खेलकूद शारीरिक सौष्ठव एवं सर्वागिण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी मोबाइल पर गेम खेल कर एडिक्टड होने की वजाय शारीरिक खेलकूद में भाग लें। वहीं प्रभारी प्राचार्य प्रो अरशद उश्मानी ने कहा कि नियमित खेलकूद से बीमारियों की आशंका भी कम होती है। पहले दिन विद्यार्थियों ने वॉलीवाल, बैडमिंटन व कैरमबोर्ड जैसे खेल का आनंद लिया। इस दौरान स्पोर्ट्स कमिटी के अनवर आलम ने विद्यार्थियों को संस्थान में प्रति सप्ताह आयोजित होने वाले खेल एवं नियम सम्बन्धी जानकारी दी। मौके पर डॉ प्रणव कुमार, प्रो. पुष्पकला, प्रो कावेरी कंचन, प्रो अमित चतुर्वेदी, प्रो चंदा कुमारी के अलावे स्पोर्ट्स कमिटी के जुल्फीकार आदिल, निरंजन महतो, सूरज महतो सहित अन्य मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.