sonahatu(ranchi) -प्रखंड के टांगटांग मैदान में आदिवासी समाज की और से करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पहान लक्ष्मण सिंह मुंडा, भुवनेश्वर पुरान, मेघनाथ सिंह मुंडा व राजालाल पुरान के द्वारा करम डाली गाड़कर पूजा अर्चना किया गया। इस करम मिलन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित हुये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व मिलन समारोह यहां के लोगों की परंपरा, रीति रिवाज, संस्कृति है। जो हमेशा के लिए जीवंत रहे, इसके लिए इस तरह का समारोह किया जाता है ।ऐसे समारोह में लोग अपनी कला संस्कृति, नृत्य गीत के साथ आनंद लेते है। ताकि आने वाली पीढ़ी इसका अनुकरण कर अपने धरोहर को बचा सकें। कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि आदिवासियों की संस्कृति, रीति रिवाज और परंपरा बची रहे। संचालन समाज के निशिकांत गोंझु ने किया। मौके प्रमुख विक्टोरिया देवी, उपप्रमुख सविता देवी, मुखिया गुड्डी देवी, अवनी सिंह मुंडा, सुरेंद्र सिंह मुंडा, मनोहर सिंह मुंडा, महानन्द पुरान आदि मौजूद थे। समारोह को सफल करने में अर्जन पुरान, राजू कुमार पुरान, अनिल सिंह मुंडा, राजू पुरान, सविता देवी, संजय मुंडा, दिनेश पातर, दीपक पुरान, गोपाल पुरान, दिनेश पुरान, विरंची पुरान, सूरज मुंडा, मंगल मुंडा, सुरेंद्र पुरान का योगदान रहा।
करम मिलन: टांगटांग मैदान में करमा मिलन में झूमे लोग
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.