ormanjhi(ranchi) एनएच-20 पथ इरबा में एक चलती स्कूल वैन में आग लग गई। वैन पूरी तरह से खटारा हो चुकी थी। वैन वैंगर जेएच01डब्ल्यू-5332 पाम इंटरनेशनल स्कूल बरियातु की थी। जब आग लगी उस समय वैन में स्कूली बच्चे बैठे थें। मंगलवार सुबह छह बजे हुई घटना के संबंध में बताया गया कि इरबा बस्ती से वैन में सवार हो बच्चे स्कूल जा रहे थें। कुछ दूर जाने के बाद वैन से जलने की गंध आने लगी। जिसके बाद चालक जुबेर अंसारी वैन से उतर कर बोनट खोला तभी वैन के अंदर आग लग गई। चालक ने गेट खोल कर बच्चों को उतारा और जलते हुए वैन को किसी प्रकर बस्ती से बाहर निकला। जैस ही एनएच-20 राॅयल मोटर के पास पहुंचा। वैन धू-धूकर जलने लगा। शुरू में बाल्टी से पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपटे बढने पर लोग पीछे हट गए, और वैन पुरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं जलते वैन से उठती आग की लपटे व धुंऐ की गुबार देख सड़क से गुजरने वाले वाहन ठहर गए। सड़क पर वाहनों की जाम लग गई थी। वहीं स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थें।
खटारा स्कूल वैन पर प्रतिबंध लगे
इरबा, हुटुप, विकास व बुटी से वैन में सवार हो प्रतिदिन 20-21 बच्चे पाम इंटरनेशनल स्कूल जाते है। 10वीं कक्षा के उमर फारूक व 9वीं कक्षा की उसकी बहन सोयबा यासमीन और एक और छात्रा आमना खातुन इरबा में सवार हुए थे। छात्रों ने बताया जिस वैन से स्कूल जाते थे, वह ब्रेकडाउन था। इस लिए दूसरा वैन बच्चों को लेने पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वैन काफी खटरा था। स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे खटारा वाहन पर प्रतिबंध व संचालन करने वाले स्कूलों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य लुबना फातिमा के मोबाइल न0 7979981633 संपर्क करने पर फोन रिसीव नही हुआ।
वीडीओ देखे:


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.