silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के तेरहवें दिन मंगलवार को सिल्ली यूनाइटेड बनाम बोकारो सुपर किंग तथा रमेश स्पोर्टिंग बनाम सीएमजे टाटा के बीच खेला गया। पहले मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने कई बेहतर मूव बनाए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाये। मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। इससे पूर्व बुद्धिजीवी मंच के लम्बोदर महतो, डॉ रमनेश, राजु महतो, ब्रजेश प्रसाद, रविंद्र करमाली, दुर्गा अग्रवाल, राजेश सिंह, वसीर एवं चिंटु आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। वहीं सोमवार देर शाम खेले गए मैच में बाबा स्पोटिंग ने 4-1 से स्टोनेक्स सेवन को हराया। समाचार लिखे जाने तक मंगलवार को देर शाम में दुसरा मैच जारी था

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.