silli(ranchi) सिल्ली आसपास समेत प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से धान की कटाई शुरू हो गई है। धान कटाई करके तुरंत खलिहान में लाने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि धान फसल सही समय पर पक रही है। दूसरी ओर लेट वैराइटी वाली धान की कटाई भी अब कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। इधर साफ-सफाई कर खलिहान को तैयार किया जा रहा है। धान कटाई के बाद फसल को मवेशियो से बचाना पड़ रहा है। सभी किसान अब फसल की ओर ध्यान देते हुए फसल को खलिहान तक पहुंचाने में लगे हैं एक तरफ धान की कटाई महिलाओं के द्वारा की जा रही है वही दूसरी तरफ बीड़ा बांधने का काम किया जा रहा है।
खलिहान में धान साफ सफाई किया जा रहा है।
लेम्पस में अभी धान खरीदी की तारीख तय नही है। इधर दीवाली पर्व सिर पर है। पर्व पर होने वाले खर्चे को लेकर किसानों की जरूरत भांपते हुए बिचौलिया सक्रिय हो गए है। किसानों को प्रति क्विंटल 1 हजार की दर से अग्रिम भुगतान कर रहे है, साथ ही धान का उठाव बाद में करने की बात कर रहे हैं। नगदी रकम की जरूरत को देखते हुए किसान इस सौदे पर सहमत हो रहे हैं।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.