 |
| शीतल ओहदार |
silli(ranchi) मुरी रेल टेका में छ: लोगो को मुरी रेल पुलिस ने आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों को नोटिस भेजा गया है।
जिसमें शीतल ओहदार, सखीचन्द महतो, हरमोहन महतो, दानिसिंह महतो, सपन कुमार महतो, वह सोनालाल महतो शामिल है। ज्ञात हो कि पिछले 20 सितंबर को-पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रेल टेका (रेल चक्का जाम) कार्यक्रम को लेकर कुडमी/ कुरमी समाज के लोग विभिन्ना क्षेत्र से झारखंड मोड में एकत्रित हुए। वहीं से रणनीति बनाकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए मल्टी लेयर सिक्योरिटी पर नारेबाजी करने लगे। तत्पश्चात पुलिस प्रशासन के काफी प्रयास के बावजूद मल्टी लेयर सिक्योरिटी को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। आगे बढ़ते हुए लगाम गांव के रास्ते से रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रैक को जाम करते हुए नारेबाजी करने लगे। लोगों ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना होगा, कुर्मी समाज जिंदाबाद आदि के जोरदार नारे लगाने लगे। रेलवे के पदाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बावजूद भी आगे बढ़ते हुए मुरी जंक्शन तक प्रदर्शनकारीयो का सैलाब पहुंचा तथा अपनी मांगों को लेकर जोरदार तरीके से नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कारियो में महिलाओं की भी संख्या काफी थी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.