GA4-314340326 बंगला पद्धति से हुआ जोन्हा, टाटी व सुरसू में माता लखी की पूजा

बंगला पद्धति से हुआ जोन्हा, टाटी व सुरसू में माता लखी की पूजा

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा, टाटी व सुरसू पंचायत क्षेत्र में करीब एक दर्जन स्थानों में प्रतिमा स्थापित कर माता लक्खी की पूजा अर्चना की गई। पूजा बंगला मान्यता के तहत किया गया। जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने पंचायत प्रतिनिधियों सहित अपने समर्थकों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां लक्खी का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, समृद्धि एवम् खुशहाली की कामना की। मौके पर शंकर बेदिया, वीरेंद्र सिंह मुंडा, अमर सिंह मुंडा, श्यामसुंदर बेदिया, विक्रम हजाम, दीनदयाल बेदिया, धर्मदेव रजवार, डबलू बेदिया, पंकज गुप्ता, कमलेश रजवार, मधुसूदन बेदिया, सीताराम रजवार, मोहन बेदिया, रवि करमाली, रीता देवी, संदीप रजवार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने