GA4-314340326 विधायक ने किता नहर का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व मरम्मत करने का दिया निर्देश

विधायक ने किता नहर का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व मरम्मत करने का दिया निर्देश

निरीक्षण करते विधायक सुदेश महतो
तारकेश्वर महतो /Silli (ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो सोमवार को सिल्ली के किता गांव के समीप स्थित किता नहर की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत के लिए निरीक्षण किया। ज्ञात हो पिछले दिनों क्षेत्र में हुइ बारिश से नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। निरीक्षण स्थल पर पहुंचे विभाग के कार्यपालक अभियंता बिपिन कुमार भगत व सहायक अभियंता अंतरिक्ष जैन को विधायक ने  जल्द से जल्द मरमत करने का निर्देश दिया।

नहर का उदगम स्थल धुआंधारा बांध में पानी का स्टोरेज बढ़ाया जाए: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने नहर के उद्गम स्थल किता धुंधाधारा बांध में पानी स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल करने का भी निर्देश दिया। जिससे किसानों को सिचाई के पानी सुचारू रूप से मिल सके। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने नहर के रास्ते आवश्यक जगहों पर पुलिया एवं साईफन निर्माण से संबंधित ग्रामीण के सुझाव को भी नोट किया।

साफ सफाई एवं मरम्मत के अभाव में पिछले कुछ सालों से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी 

ज्ञात हो की इस नहर से धुंधाधारा, किता, लोटा मोदीडीह, बड़कीटांड़, सहित कई गांवों के किसानों को लाभ होता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नहर का समुचित साफ सफाई एवं मरम्मत नही होने के कारण आज खेतों तक पानी पहुंच नहीं पाता है। कई जगहों पर नहर पूरी तरह से टूटा हुआ है। इस कारण से जब फसलों के सिचाई का समय होता है तो पानी को खेतों तक पहुंचाना बहुत कठिन हो जाता है। 

पानी स्टोरेज की व्यवस्था सुदृढ़ कर नहर का होगा विस्तारीकरण: कार्यपालक अभियंता 

विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नहर का पानी का स्टोरेज की व्यवस्था सुदृढ़ करने के बाद नहर के विस्तारीकरण पर काम शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व नहर का मरम्मत कार्य भी करवाया जाएगा और खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

गणमान्य लोगो की रही उपस्थिति

सुभाष महतो, पुर्व मुखिया डबलु महली, जगदीश महतो, शिवशंकर प्रसाद, तरुण महतो, परेश महतो, जल संसाधन विभाग के जेई दिनेश कुमार, शिवनंदन कुमार महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।
वीडियो देखे: 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने