![]() |
| अनाज की मांग को लेकर भूखी जनता ने घेरा प्रखंड मुख्यालय |
दोबाडू, बड़ा चांगडू में लाभुकों से दो माह का अंगूठा लगवाकर दिया जा रहा एक माह का राशन
प्रदर्शनकारियों ने डीलर एवं व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी पहुंचे। प्रखंड कार्यालय बंद होने के बाद भी ग्रामीण कार्यालय के गेट पर जमे रहे बीएसओ भी पूरे समय तक ग्रामीणों के साथ रहे। बीएसओ ने बताया कि सारे समस्या को जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कुछ डीलर को बुलवाकर बात की।
सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अनाज की मांग पर बैठी रही भूखी जनता
अनाज मांग रही भूखी जनता का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र महतो ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण फिर से अनशन पर बैठेंगे। बीएसओ से देर शाम आश्वासन मिलने के बाद आठ बजे के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.